महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 मार्च। ग्रेपलिंग संघ छत्तीसगढ़ की वार्षिक मीटिंग बीते 6 मार्च को संरक्षक ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के निज निवास स्थान में आयोजित की गई।
जिसमें ग्रिपलिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित लूनिया, महासचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष चिंतामणि चक्रधारी, जिला ग्रिपिलिंग संघ महासमुंद के जिला अध्यक्ष लोकेश चंद्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष सेवन दास मानिकपुरी, आनंद डडसेना रायगढ़, मोरध्वज वर्मा राजनांदगांव, अंतरा सारथी रायपुर, ऋषभ दुर्ग, कमलेश भिलाई, चंद्रशेखर दुर्ग, हेमंत रायपुर, कार्तिक मुदलियार रायपुर तथा अन्य जिले से आए सदस्यों उपस्थिति में आयोजित की गई।
बैठक में वार्षिक कार्यकम पर सहमति बनाई गई जिसमें राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित में आने वाली दिक्कतों तथा उसके आयोजन पर चर्चा की गई। साथ ही रायपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता कराने संबंधित प्रस्ताव रखा गया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेतु महासमुंद के समाजसेवी एवम जनपद सदस्य प्रतिनिधि लोकेश चंद्राकर का नाम सर्वसम्मति से पारित किया गया।