महासमुन्द

जागृति शिविर में 45 महिलाओं को दिए 9 लाख के चेक
07-Mar-2022 6:43 PM
जागृति शिविर में 45 महिलाओं को दिए 9 लाख के चेक

आज की महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाब हो रही हैं-अनिला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 मार्च। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेडिय़ा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह जिला जागृति शिविर के अवसर पर कल शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस अवसर पर उनके साथ विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर भी पहुंचे थे। श्री चंद्राकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। दोनों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने तीन दिव्यांग महिलाओं सरोज यादव, लता यादव और पद्मावती सोनमणी को मोटराईज्ड ट्रायसायकल बैटरी चलित प्रदाय की। यह मोटराइज्ड ट्राई साइकिल समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदान की गई है।

कार्यक्रम जिले के महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ फॉर्चून फाउंडेशन बागबाहरा के नेत्रहीन बच्चों द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी गायन के साथ शुरू हुआ। समाज कल्याण की ओर से राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत 20 महिलाओं को 20-20 हजार रुपए के कुल 4 लाख रुपए के चेक सौंपे गए। वहीं 25 महिला समूहों को महिला कोष ऋण में 20-20 हजार की कुल 5 लाख की राशि के चेक दिए गए। मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा ने इस प्रकार दोनों योजना के तहत कुल 9 लाख रुपए की राशि के चेक वितरण किए।

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पर्यवेक्षक को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह सहित 5 विभागीय महिला कर्मचारियों को दिव्यांगजनों कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और महिला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए अंतर्राट्रीय महिला दिवस के बारे में बताया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता रावटे, संगठन पदाधिकारी रश्मि चंद्राकर, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा प्रदेश की महिलाएं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन भी कर रही है और आगे भी बढ़ रही है। महिलाएं खेती किसानी से लेकर आसमानी रास्तों में हवाई जहाज उड़ाकर देश की सेवा कर रही है। आज की महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाब हो रही है। राज्य सरकार महिलाओं के लिए हितग्राही मूलक योजनाएं संचालित कर रही है। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा श्रमिक परिवार की बेटियों की शिक्षा, रोजगारए स्वरोजगार तथा विवाह में सहायता के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना संचालित की है। इस योजना के माध्यम से पात्र पंजीकृत हितग्राहियों की प्रथम दो पुत्रियों की बैंक खातें में एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना का भी शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत राज्य में जन्म लेने वाली बालिकाओं की अच्छे भविष्य के लिए व उनके माता.पिता को प्रोत्साहित करने के लिए 5 हजार रुपए की राशि दी जाने की व्यवस्था है।

                मंत्री श्रीमती भेडिय़ा ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में पीडि़त महिलाओं की सुरक्षा के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर भी कुशलता पूर्वक संचालित किए जा रहे है। इन सेंटरों के माध्यम से एक ही छत के नीचे महिलाओं को नि:शुल्क विधिक चिकित्सा एवं परामर्श और आश्रय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हर क्षेत्र की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा काम किया है, ये सब बधाई के पात्र हैं। श्रीमती भेडिय़ा ने प्रदेश के महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धि दर्ज की है। प्रदेश की महिलाएं सशक्त और सामथ्र्य है। आगे भी उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आव्हान किया कि राजधानी रायपुर के बीटी आई ग्राउण्ड शंकर नगर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया गया है। जहां राज्य की स्व सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है और वे अपने सामग्रियों की बिक्री भी कर रहे हैं। आप भी इस महिला मड़ई में आकर आनंद उठाएं।

इस दौरान विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने कहा कि नरवा, गरवा, घुरूवा अउ बाड़ी से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। वे गौठानों में जैविक खाद सहित अन्य आर्थिक गतिविधियां संचालित कर रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने मिल रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने संबोधन करते हुए कहा कि वर्तमान दौर नारी सशक्तिकरण का है। महिलाएं देश के निर्माण और उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास समीर पांडेय ने जिले में चल रही विभागीय गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रस्तुत की।


अन्य पोस्ट