महासमुन्द

यूक्रेन से लौटे छात्र से मिले पूर्व विधायक
07-Mar-2022 3:30 PM
यूक्रेन से लौटे छात्र से मिले पूर्व विधायक

यूक्रेन से दिल्ली विशेष विमान से लाया गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 मार्च।
पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने झलप क्षेत्र के यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले ग्राम सिंधौरी के राहुल पटेल एवं दीपक साहू, पारख साहू से भेंटकर उनका कुशलक्षेम जाना।
विद्यार्थी द्वय ने डॉ.चोपड़ा को बताया कि उन्होंने प्रथम वर्ष में यूक्रेन में प्रवेश लिया था एवं मार्च में उनकी कक्षाएं प्रारंभ होने वाली थी कि कुछ दिन पूर्व युद्ध प्रारंभ हो गया एवं भारत सरकार के प्रयास से उन्हें यूक्रेन से दिल्ली विशेष विमान से लाया गया एवं भाग्य से पहला उड़ान में उन्हें जगह मिल गयी। यूक्रेन से दिल्ली तक की यात्रा भारत सरकार ने मुफ्त में करायी जिसका किराया लगभगा 50 हजार होता है।
 


अन्य पोस्ट