महासमुन्द
सेवानिवृत्ति पर दी विदाई
05-Mar-2022 8:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 मार्च। नगर पालिका के जल विभाग में कार्यरत कर्मचारी लेखराम चंद्राकर के सेवानिवृत्त होने पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, सीएमओ आशीष तिवारी सहित सभी विभाग प्रमुख और कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह व शाल एव श्रीफल भेंट कर विदाई दी। महासमुंद नगर पालिका के जल विभाग में लेखराम चंद्राकर फीटर कुली के पद रहते हुए लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी। नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में लेखराम चंद्राकर को विदाई दी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद कपिल साहू, सीताराम तेलक, करण यादव, गुमान सिंह ध्रुव, अनुराग गुप्ता, दुर्गेश कुंजेकार, ममता बग्गा, प्रेम शीला बघेल, मोहक चंद्राकर, श्री पाटकर सहित कर्मचारी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे