महासमुन्द

शिकार के लिए जंगल में घुसे 4 लोगों को बसना वन विभाग की टीम ने पकड़ा
05-Mar-2022 4:13 PM
शिकार के लिए जंगल में घुसे 4 लोगों को बसना वन विभाग की टीम ने पकड़ा

महासमुंद, 5 मार्च। बसना के ग्राम बड़ेसजापाली की सीमा से लगे बलौदाबाजार जिले की वन्य परिक्षेत्र में शिकार के लिए जंगल में घुसे 4 लोगों को बसना वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि वन परिक्षेत्र में 2 मार्च को रात कुछ लोग शिकार करने के लिए जंगल के भीतर घुसे हैं। इस पर रात में ही वन विभाग ने चारों ओर घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिल में भाग रहे चार अपराधियों को पकड़ लिया गया।

वहीं चार आरोपियों के मौके से बाइक व बंदूक लेकर फरार होने की बात भी सामने आई है। इस मामले में डमरु (34), नोहर (30), रवि लाल (50) और रामेश्वर (49) को पकड़ा गया है। इसमें से दो आरोपी बलौदाबाजार व  दो आरोपी जिला महासमुंद के रहने वाले हैं। आरोपियों को पकडऩे के बाद वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की गई है। परसों 3 मार्च को बसना न्यायालय में आरोपियों को पेश किया गया।

आरोपियों से टीम ने 1 मोटरसाइकिल, छपरा व विस्फोटक सामग्री जब्त की है। कार्रवाई में वन मंडल अधिकारी सरायपाली के मार्गदर्शन और वन परिक्षेत्र अधिकारी बसना के निर्देशन पर रविलाल निर्मलकर, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी बड़े सजापाली वीरेंद्र कुमार पाठक,सहायक परिक्षेत्र अधिकारी बसना सोहन लाल यादव आदि शामिल रहे।


अन्य पोस्ट