महासमुन्द
अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम 6 से 12 मार्च तक
03-Mar-2022 8:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 3 मार्च। राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 6 से 12 मार्च 2022 तक विश्व ग्लाकोमा सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत ग्लाकोमा (कांचियाबिंद) के मरीजों की पहचान कर उनका उपचार किया जाता है और आंखों में अने वाले स्थायी दृष्टिहीनता को दूर किया जाताहै। नीलेश क्षीरसागर कलेक्टर के निर्देशानुसार, डॉ.एन.के.मंडपे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महासमुंद के मार्गदर्शन एवं डॉ. मंजूषा चन्द्रसेन, नोडल अधिकारी (अंधत्व नियंत्रण) के योगदान से जनसामान्य को जागरूक करने हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा तथा जन सामन्य को ग्लाकोमा की जानाकरी दी जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे