महासमुन्द

कोरोना काल के बाद आज पहली शिवरात्रि, अभिजीत मुहूर्त में पूरी क्षमता के साथ शिव भक्त मंदिरों में प्रवेश कर रहे
01-Mar-2022 8:14 PM
कोरोना काल के बाद आज पहली शिवरात्रि, अभिजीत मुहूर्त में पूरी क्षमता के साथ शिव भक्त मंदिरों में प्रवेश कर रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1 मार्च। भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व साल का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। माना जा रहा है कि इस वर्ष महाशिवरात्रि पर की जा रही यह पूजा विशेष फलदायी होगी, क्योंकि इस बार इस पर्व में पंचग्रही योग बना हुआ है। मान्यता है कि इस शुभ संयोग में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।

इस पर्व को लेकर पिछले सप्ताभर से शिवालयों में विशेष तैयारी की जा रही थी। महासमुंद शहर के बाजार वार्ड शिव मंदिर, रूद मंदिर, कोडार कालोनी स्थित शिव मंदिर, इमली भांठा स्थित शिव मंदिर के साथ बम्हनी, दलदली, कनेकेरा और सिरपुर स्थित मंदिरों में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए मंदिर समिति ने विशेष तैयारी की है। कुछ जगहों पर भोग.भंडारे का भी आयोजन रखा गया है।

मालूम हो कि कोरोना काल के बाद यह पहली शिवरात्रि है, जिसमें पूरी क्षमता के साथ शिव भक्त मंदिरों में प्रवेश कर रहे हैं। हालांकि आज भी कोरोना संबंधित गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है।

 फिर भी सभी शिवालयों में विशेष पूजा.अर्चना की जा रहीहै। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए कई मंदिरों में शिव विवाह का आयोजन भी किया जाएगा।

पंडितों के अनुसार महाशिवरात्रि में पूजा के लिए सुबह 11.47 से दोपहर 12.34 बजे तक अभिजीत है। दोपहर 2.07 से 2.53 बजे तक विजय मुहूर्त और 5.48 से 6.12 बजे तक है। पूजा या शुभ कार्य करने के लिए अभिजीत और विजय मुहूर्त को श्रेष्ठ माना जाता है।


अन्य पोस्ट