महासमुन्द

वल्लभाचार्य के भौतिक शास्त्र विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन
01-Mar-2022 8:13 PM
वल्लभाचार्य के भौतिक शास्त्र विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 1 मार्च। कल 28 फरवरी को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद के भौतिक शास्त्र विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया जिसमें महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ई.पी. चेलक, विज्ञान संकाय प्रभारी करूणा दुबे, नैक प्रभारी एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम अग्रवाल, भौतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष मनीराम धीवर ने विज्ञान के लाभ एवं वैैज्ञानिक दृष्टिकोण से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में एम.एस.सी. द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाषण, पोस्टर, स्लोगन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। भाषण प्रतियोगित में प्रथम प्रीति श्रेय, द्वितीय स्थान प्रतीक एवं तृतीय स्थान विद्या ने प्राप्त किया।

 पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम मनीषा, द्वितीय किरण रही। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम जया, द्वितीय प्राची बाजपेयी एवं तृतीय प्रीति श्रेय रही। प्रश्नोत्तरी में आईंसटीन टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन में भौतिक शास्त्र, गणित एवं वनस्पति शास्त्र के समस्त अतिथि व्याख्याता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट