महासमुन्द

नाली निर्माण की मांग के लिए वार्डवासी घेरेंगे पालिका
01-Mar-2022 3:13 PM
नाली निर्माण की मांग के लिए वार्डवासी घेरेंगे पालिका

महासमुंद, 1 मार्च। महासमुंद शहर के वार्ड नम्बर 27 के रहवासियों ने कल कालोनी में नाली निर्माण की मांग को लेकर एक बैठक आयोजित की। इसमें आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी संजय यादव की उपस्थिति में यह प्रस्ताव पारित हुआ कि जल्द से जल्द वार्ड में नाली का निर्माण नहीं हुआ तो नगरपालिका का घेराव किया जाएगा। इनका कहना है कि नाली निर्माण को लेकर पूर्व में नगरपालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया था।

जिस पर तत्काल नाली निर्माण का आश्वासन भी मिला। लेकिन इस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसे लेकर कालोनीवासियों में भारी आक्रोश है। वार्डवासियों का कहना है कि घरों का गंदा पानी सडक़ों में बह रहा है। जिससे लोगों का आना जाना दुभर हो गया है। लोग बदबू से परेशान हैं।

बैठक में प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी संजय यादव, भूपेन्द्र चन्द्राकर, अभिषेक जैन, पार्षद शोभना यादव, कादिर चौहान एवं जयंती साहू, प्रशांत कुमार साहू, अंजली ठाकुर, कविता साहू, रमौती साहू, जमुना ध्रुव, मेमीन, आशा वर्मा, विजय चरडे, पवन ठाकुर आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट