महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 मार्च । आम आदमी पार्टी महासमुंद ने करनीकृपा स्टील एवं पावर प्लांट के विरोध में पिछले चार दिनों से धरनारत् 60 गांवों के किसानों को ग्राम कौंवाझर हाइवे में धरना स्थल पर जाकर अपना समर्थन दिया। सभा को संम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने कहा कि धरनारत् किसानों की मांग जायज है। उपरोक्त पावर प्लांट के प्रदूषण से आस पास के सैकडों एकड जमीन बंजर होने की पूर्ण सम्भावना है।
पर्यावरण को भी भारी नुकसान होगा। इसके कई उदाहरण वर्तमान में रायपुर के सिलतरा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। किसान इस बात का विरोध कर रहे हंै कि कोडार बांध का हजारों गेलन पानी रोज इस प्लांट को दिया जावेगा। इससे किसानों को अपने फसलों के लिए पानी मिलना मुसकिल हो जायेगा।
धरना प्रर्दशन में आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी संजय यादव, अभिषेक जैन, भूपेन्द्र चन्द्राकर, कादिर चौहान, हेमलाल साहू, लुकेश्वर सेन, नंदकिशोर यादव, नंदलाल सिन्हा, बिसरू सिन्हा, बेदलाल यादव, डेविड चन्द्राकर, उदय चन्द्राकर,जीवन लाल साहू,दीपक दास मानिकपुरी, मोहन लाल यादव, हलक राम साह, परसराम ध्रुव, तारेन्द्र यादव, डिगेश्वरी चन्द्राकर, घनश्याम पटेल, पिरदा सरपंच चैनू साहू, मोती साहू, किशन साहू, डॉ रेखूराम साहू आदि शामिल थे।