महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 28 फरवरी । विकासखण्ड के ग्राम घोंच में विद्युत सबस्टेशन निर्माण के लिए रविवार को भूमिपूजन किया गया। कार्ययक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव थे।
घोंच विद्युत सब स्टेशन की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। जिस पर संज्ञान लेते हुए विधायक के प्रयास से ग्राम घोंच में 33/11 के व्ही लाइन 8 किलोमीटर स्वीकृत हुई है। इसकी अनुमानित लागत 2,300000 दो करोड़ तीस लाख रुपये है। बताया जाता है कि ग्रामीणों की मांग के अनुरूप बिजली की समस्या को गंभीरता से लेते हुए और समस्या के समाधान के लिए यादव ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। जिस पर विद्युत अधिकारियों ने केके सबस्टेशन की जरूरत बताई। जिस पर विभाग ने क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्राम घोंच में सब स्टेशन स्थापित करने के लिए कोई सवा दो करोड़ रुपये की स्वीकृति करवाई गई। घोंच में विद्युत सबस्टेशन बनने से क्षेत्र के विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ होगा, ग्राम घोंच में विद्युत सब स्टेशन बनने से लाभान्वित होने वाले ग्राम घोंच, हनुमानडीह, दादरगांव, बगारपाली, गोंडपाली ,लामीडीह बेलर सरकतोरा ,दुर्गपाली, ठाकुरदिया सहित कई ग्राम है।
संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के प्रायास से ग्राम घोंच में विद्युत सबस्टेशन बनने से क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है एवं ग्रामीणजनों ने संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव का आभार व्यक्त किया है।