महासमुन्द

आधार पंजीयन केन्द्रों का सुचारू रूप से संचालन के निर्देश
26-Feb-2022 4:06 PM
आधार पंजीयन केन्द्रों का सुचारू रूप से संचालन के निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 फरवरी ।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले में आधार पंजीयन केन्द्रों का सुचारू संचालन निर्धारित शासकीय परिसर में कार्यालयीन तिथि एवं अवधि में करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आधार पंजीयन केन्द्रों को अपने निर्धारित शासकीय परिसर में कार्यालयीन दिवस में समयानुसार संचालित करनेे को कहा है। आधार पंजीयनकर्ता संचालक, ऑपरेटर के लिये संबंधित शासकीय परिसर के विभाग प्रमुख के द्वारा परिचय पत्र बनवाने कहा है, जिसमें आधार क्रेडेशियल की आई् डी ऑपरेटर का नाम पंजीयन हेतु आबंटित शासकीय परिसर का पता आदि लिखा होना चाहिए। संचालकए ऑपरेटरों को कार्यावधि के समय परिचय पत्र लगाने को कहा है।

उन्होंने निर्देशित किया है कि आधार पंजीयन केन्द्रों में बोर्ड, फ्लैक्स के माध्यम से आधार पंजीयन, सुधार की जानकारी आवश्यक दस्तावेजों की सूची एवं शुल्क आदि की जानकारी चस्पा किया जाए साथ ही संबंधित सुपरवाईजर एवं ऑपरेटर का नाम एवं मोबाईल नंबर अनिवार्यत: प्रदर्शित की जाए। आस.पास के ग्रामीण, नगरीय क्षेत्रों में भी फ्लैक्स, दीवाल पेंटिंग या अन्य माध्यमों से आधार पंजीयन, सुधार केन्द्र का प्रचार.प्रसार किया जाए ताकि आमजन को अपने समीप स्थित आधार केन्द्र की जानकारी मिल सके।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि आधार पंजीयन का कार्य पूर्णत: नि:शुल्क है, इसकी जानकारी भी आधार केन्द्रों में प्रदर्शित किया जाए। आधार पंजीयन केन्द्र की सतत् निगरानी एवं नियंत्रण संबंधित शासकीय परिसर के प्रभारी अधिकारी के अंतर्गत होगी।

 इस संबंध में आधार पंजीयन केन्द्रों द्वारा किए गए कुल पंजीयन एवं सुधार की संख्यात्मक जानकारी प्रति माह संबंधित तहसीलदार को प्रस्तुत करेंगे। आधार में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान अथवा शिकायत के लिए यूआईडीआई द्वारा हेल्प लाईन नंबर 1947 जारी किया गया है।
 


अन्य पोस्ट