महासमुन्द

पुलिस ने आयोजित किए खेलकूद
25-Feb-2022 5:43 PM
पुलिस ने आयोजित किए खेलकूद

महासमुंद, 25 फरवरी। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बलौदा उपनिरीक्षक नसीम उद्दीन ने हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम के बैनर तले बलौदा चौकी क्षेत्र के ग्राम भुथिया में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणों एवं बच्चों के बीच क्रिकेट, बॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, कुर्सी दौड़, पिठु और अन्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उसके बाद सभी खिलाडिय़ों को पुरस्कृत कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में चौकी  बलौदा के समस्त स्टाफ  एवं ग्राम भूथिया हाई स्कूल के स्टाफ  और ग्रामीणों का योगदान रहा।

 


अन्य पोस्ट