महासमुन्द

बार अभ्यारण से 11 हिरण जंगल में छोड़े, पर्यटकों को लुभा रहे
25-Feb-2022 5:05 PM
बार अभ्यारण से 11 हिरण जंगल में छोड़े, पर्यटकों को लुभा रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 25 फरवरी ।
बार नयापारा अभ्यारण्य मुख्यालय के समीप रखे गए काले हिरण अब जंगल में छोड़े जा रहे हैं। अब तक 11 हिरण छोड़े जा चुके हैं। वन अधिकारियों के अनुसार काले हिरणों की जंगल में गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पर्यटकों द्वारा भी अब जंगल में इन्हें देखा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार विगत पांच वर्ष पूर्व राजस्थान एवम मध्यप्रदेश से कोई 70 काले हिरण बार नयापारा लाकर एक बाड़े में रख कर उन्हें मौसम के अनुकूल ढाला जा रहा था। अब धीरे धीरे इन हिरणों की संख्या बढ़ रही थी,  जिससे अब विभाग द्वारा किस्तों में काले हिरणों को जंगल मे छोड़ा जा रहा है। रेंजर बार द्वारा इस सम्बंध में बताया गया कि काले हिरणों की बाड़े में लगातार बढ़ती संख्या के कारण उन्हें जंगल मे छोडऩे की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया था।
समिति की रिपोर्ट के बाद विगत 20 फरवरी को कुल 11 काले हिरण बाड़े से जंगल मे छोड़ दिये गए। अब ये हिरन यहां के वातावरण में ढल चुके है ।अब ये लगातार संख्या बढ़ाने में भी सक्षम है।लिहाजा कमेटी की रिपोर्ट के बाद हिरणों को छोडऩे का निर्णय लिया गया।

शिकार करने वालो को जेल तय
काले हिरणों की सुरक्षा के प्रति वन विभाग सतर्क है।लगातार जंगल मे विचरण करते हिरण अन्य परिक्षेत्र में चले गए है जिससे बार का वन अमल काले हिरणों से दूर होता जा रहा है।

देवपुर क्षेत्र में शिकार का खतरा
काले हिरणों के देबपुर वन परिक्षेत्र पहुचने से उनके शिकार की  संभावना भी बढ़ गयी है।ज्ञात हो कि देवपुर वन परिक्षेत्र में विगत दो वर्षों से एक डिप्टी रेंजर को रेंजर के प्रभार में रखने से शिकार की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है वही शिकारियों के लिए शिकार करने का खुला क्षेत्र बन गया है।ज्ञात हो कि देवपुर वन क्षेत्र में ही विगत दिनों विद्युत करंट से शिकार की घटना को अंजाम देते एक युवक की मौत हो गयी थी।जिस पर सांकरा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार भी किया था।


अन्य पोस्ट