महासमुन्द

ट्रक अनियंत्रित होकर ठेले और होटलों की छपरी में घुसा
24-Feb-2022 3:47 PM
ट्रक अनियंत्रित होकर ठेले और होटलों की छपरी में घुसा

महासमुंद, 24 फरवरी । महासमुंद खैरा चौक पर स्थित राजापान सेंटर के पास आज सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर चाय ठेले और होटलों की छपरी में जा घुसा। इससे कई छपरियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। गौरतलब है कि आए दिन यहां इसी तरह के हादसे हो रहे हैं। यब बात अलग है कि किसी की जानमाल की हानि नहीं है, लेकिन इसकी अनदेखी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। आज के इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, छानबीन जारी है। इस घटना के बाद सडक़ पर काफी भीड़ जमा हो गई जिसे पुलिस के जवानों के सहयोग से हटा लिया गया। ट्रक किसकी है, किसे कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकड़ा अभी तैयार नहीं हुआ है।


अन्य पोस्ट