महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 24 फरवरी । किसानों ने सिंघनपुर बोहारपार नेशनल हाईवे एनएच 53 पर खाद की कालाबाजारी एवं खाद की कमी को लेकर चक्काजाम किया। किसान वर्तमान समय में रबी फसल बोनी एवं रोपाई कार्य की शुरुआत कर चुके है, जिसके कारण उन्हें उर्वरक खाद की विशेष आवश्यकता है, जिसकी वजह से व्यापारी किसान की मजबूरी का फायदा उठाकर 267 रूपए बोरी मिलने वाली युरिया को 800 से 900 रूपए तक बेच रहे हैं।
इस समस्या को लेकर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे थे, साथ ही किसानों ने चक्का जाम भी करने की कोशिश की, जिसे समझाईस के लिए कलेक्टर निलेश खिरसागर एवं जिला पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, स्थानीय एसडीएम नम्रता जैन एवं जिले की टीम ने किसानों से चर्चा की।
कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ को बताया कि किसानों को सही दाम में यूरिया खाद उपलब्ध करने की बात, साथ ही बाजार में काला बाजारी को लेकर सख्त कार्यवाही करने की बात कही। साथ ही नगद खाद विक्रय को लेकर उच्च अधिकारी से चर्चा करने की बात कही। किसानों ने खाद उपलब्ध करने के की बात कलेक्टर एवम अधिकारियों से चर्चा के बाद धरना समाप्त किया।
शासन से मांग थी कि युरिया, डीएपी, पोटाश, खाद सोसाइटीयो या अन्य संस्था के माध्यम से अपने मूल नगद खाद बिक्री की माँग को लेकर आंदोलन किया था। आगे उन्होंने कहा कि अगर शासन इस समस्या को गंभीरता से लेकर शीघ्र निराकारण नहीं करती है तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन की बात कही गई। किसानों के इस आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन ने समुचित व्यवस्था की थी।
इस संबंध में कलेक्टर ने कहा कि जिन किसानों का खेत सिंचित, असिंचित है उनके बारे में संज्ञान लिया जाएगा, साथ ही किसानों के लिए विशेष टोल फ्री नंबर जारी करने की बात कही गई, जिससे जहां भी कालाबाजारी हो होगी, उसमें रोकथाम होगा और जो शिकायत करेगा उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। जो किसान सोसायटी में पंजीकृत नहीं है उनके के लिए जल्द खाद की कम दाम में व्यवस्था करने की बात कही गई।