महासमुन्द

सिरपुर पर्यटन केंद्र की फेंसिंग पोल तोडक़र अंदर घुसा दंतैल
24-Feb-2022 2:59 PM
सिरपुर पर्यटन केंद्र की फेंसिंग पोल तोडक़र अंदर घुसा दंतैल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 फरवरी।
सिरपुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहे दंतैल कल बुधवार सुबह सिरपुर स्थित पर्यटन केंद्र की फेंसिंग पोल को तोडक़र अंदर प्रवेश कर गया। वहीं लगे किसान के बाड़ी में जाकर केले के फसल को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने के बाद दंतैल सिरपुर के कक्ष क्रमांक.5 बंजारी बांध के आसपास विचरण कर रहा है। वन विभाग ने सिरपुर, सेनकपाट, फुसेराडीह, केशलडीह और खमतराई सहित आसपास के? ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है।

 लंबे समय बाद दंतैल के सिरपुर क्षेत्र में वापस लौटने के बाद ग्रामीणों में एक बार फिर से दहशत है। किसानों को खेतों में काम करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें हर समय डर सताता है कि कहीं उनका सामना दंतैल से न हो जाए। हालांकि वन विभाग की टीम लगातार दंतैल पर नजर बनाए हुए है। साथ ही ग्रामीणों को समय.समय पर अलर्ट भी किया जा रहा है।
 


अन्य पोस्ट