महासमुन्द
देव संस्कृति विद्यालय में आशीर्वाद विदाई व सम्मान समारोह
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23फरवरी। विद्या एक व्यक्ति के जीवन में बहुत ही महत्व रखता है। छात्र जीवन से निकलकर असल जिंदगी में संघर्ष शुरू होता है। और इन सब के बीच बहुत से महत्वपूर्ण फैसले लेकर अपने जीवन जीने के लिए कोई एक कार्य क्षेत्र का चुनाव करना पड़ता है। जिस व्यक्ति ने कार्य क्षेत्र का सही चुनाव करता है वो सफलतापूर्वक जीवन व्यतीत करता हैं। विद्यालय में मिली शिक्षा छात्रों को दिशा देना का काम करती हैं। और वही कार्य देव संस्कृति विद्यालय द्वारा किया जा रहा है। शिक्षक का रिस्ता गिली मिट्टी और कुम्हार के समान होतें हैं। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने कही है।
देव संस्कृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आशीर्वाद बिदाई व सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर थे। अध्यक्षता बी.एन गुप्ता ने की। विशेष अतिथि के रूप में प्रभात उपाध्याय, वार्ड पार्षद राजेश नेताम, नारायण नामदेव, सभापति संदीप घोष, मनीष शर्मा, गोलू मदनकार तथा ललित मेश्राम रहे। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा छात्र व कुम्हार जैसा चाहे मिट्टी को ढाल सकता है। ठीक वैसे ही शिक्षक छात्रों को विद्या के जरिए ढालने का काम करते हैं। उन्होंने कहा छात्र के नाम से ही विद्यालय का नाम हमेशा जुड़ा रहता है। और इस नाम को स्थापित रखने के लिए कड़े संघर्ष की जरूरत होती है। इस दौरान छोटे छोटे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। बाद 12वीं के छात्र छात्राओं को भेंट उपहार प्रदान की गई।
इस अवसर पर प्राचार्य कुबेर प्रकाश गिरी, भरत साहू, अनिता पिल्लई, गरिमा साहू, लक्ष्मी कामेश्वरी बाघ, जयश्री श्रीवास्तव, नंदकुमार साहू, दिनेश प्रताप ठाकुर, कृष्ण कुमार साहू, धनीराम चक्रधारी, जयचंद साहू, अजय कुमार ताण्डी, जितेन्द्र चक्रधारी, बियन सिंह टंडन, शेखर साहू, दीपक ध्रुव, भूखन ध्रुव, लक्ष्मी साहू, बसंती यादव, किरण विश्वकर्मा, योगिता कन्नौजे, भावना सिन्हा, उत्तरा साहू, मीनाक्षी पाण्डे, योगिता महाकुर, विद्या सिन्हा, गौरी साहू सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।