महासमुन्द
सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षकों, आरक्षकों के तबादले
23-Feb-2022 3:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 23 फरवरी। जिले के 2 सहायक उप निरीक्षक, 2 प्रधान आरक्षक व 7 आरक्षकों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण किया गया है। सहायक उप निरीक्षक अखिल साहू को थाना तुमगांव से सांकरा, मो.फारुख खान को चौकी बुंदेली से यातायात शाखा महासमुंद, प्रधान आरक्षक मोहन कुर्रे को रक्षित केंद्र से थाना बागबाहरा, आनंद घृतलहरे को रक्षित केंद्र से थाना महासमुंद स्थानांतरण किया है। इसी तरह आरक्षक योगेश ध्रुव को थाना पिथौरा, रोशन बारिक सिंघोड़ा, लालूराम धुर्वे बागबाहरा, देवेन्द्र कुमार साव चौंकी भंवरपुर, सुरेश साहू रक्षित केंद्र, अनिल कुमार बंजारे पटेवा व पवन कुमार ठाकुर को साइबर सेल स्थानांतरित किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे