महासमुन्द

80 को कृत्रिम अंग-सहायक उपकरण मिले
22-Feb-2022 6:53 PM
80 को कृत्रिम अंग-सहायक उपकरण मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 फरवरी। महासमुंद विकासखंड में चिन्हित 80 दिव्यांगजनों को 149 विभिन्न जरूरी कृत्रिम अंग सहायक उपकरण प्रदाय किए गए। इनमें ट्रायसायकल 13 नगए बैसाखी 16, श्रवण यंत्र 60, व्हील चेयर 8, ब्रेल कीट 01,  सी0पी0 चेयर 02,  रोलेटर 07, डैप्क् कीट 16, ब्रेल कीट 01, कृत्रिम अंग 06, कैलिपर 15 इस प्रकार कुल 149 उपकरणों को 80 दिव्यांगजनों में वितरण किया गया।

कल सोमवार को कृत्रिम उपकरण एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित शासकीय बहु विकलांग विशेष विद्यालय संजय कॉनन के पास आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू ने कहा कि जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग ने शानदार प्रयास करके कृत्रिम उपकरणों के लिये दिव्यांगजनों का चयन किया है। कृत्रिम उपकरण दिव्यांगनजों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे तथा देश के विकास में योगदान देने का अवसर देता है। इस शिविर में पूरी पारदर्शिता के साथ कृत्रिम उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। दिव्यांगजनों की जांच के लिये आयोजित शिविरों को सफल बनाने में जिला प्रशासन एवं उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह का प्रयास सराहनीय रहा।


अन्य पोस्ट