महासमुन्द
सेंसर बोर्ड को क्षतिग्रस्त
21-Feb-2022 4:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 फरवरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 बीएसपीएल टोल प्लाजा ढांक के पास एक ट्रक ने टक्कर मारकर सेंसर बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार ढांक प्लाजा के मैनेजर सेशु प्रसाद संभारा ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम 7 बजे पिथौरा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक ओडी 17 डब्ल्यू 8427 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टोल में लगे सेंसर को टक्कर मार दिया। इससे सेंसर को काफी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे