महासमुन्द
दो पक्षों में मारपीट
21-Feb-2022 4:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 फरवरी । जिले के भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम रूपापाली में मुरुम पाटने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 18 फरवरी शाम साढ़े सात बजे संयुक्ता बारिक पति राजेश बारिक अपनी देवरानी मंजू बारिक, जेठानी पदमनी बारिक, सास राजकुमारी बारिक के साथ घर आंगन में मुरुम पाट रहे थे। उसी समय पड़ोसी भगबतिया साहू, सुकलाल साहू, दुखनाशन साहू, विजय साहू ने उसके घर के नींव को पाटने से मना किया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे