महासमुन्द

7 दिनी योग-जुंबा प्रशिक्षण का समापन
20-Feb-2022 5:11 PM
7 दिनी योग-जुंबा प्रशिक्षण का समापन

महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के योग एवं क्रीड़ा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए सात दिवसीय योग व जुंबा प्रशिक्षण का 19 फरवरी को समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ई.पी. चेलक प्रशिक्षण कार्यक्रम की संयोजक डॉ. दुर्गावती भारतीय, डॉ. जया ठाकुर, डॉ. रीता पाण्डेय, डॉ. वैशाली हिरवे, सरस्वती सेठ, अजय कुमार राजा, राजेश्वरी सोनी,  प्रदीप कन्हेर, दिलीप लहरे, राजेश शर्मा, गुप्तेश नामदेव, दुर्गेश यदु, कपिल पेन्दरिया उपस्थित रहें। प्रशिक्षण प्रभारी रूखमणी साहू, प्रदीप कन्हेर, दिलीप लहरे, हितेश यादव, सत्यनारायण दुर्गा थे।

 


अन्य पोस्ट