महासमुन्द

नेयुके का प्रखंड स्तरीय खेलकूद खुटेरी में
20-Feb-2022 5:09 PM
नेयुके का प्रखंड स्तरीय खेलकूद खुटेरी में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 20 फरवरी। नेहरू युवा केंद्र महासमुंद द्वारा प्रखंड स्तरीय खेलकूद का आयोजन ग्राम खुटेरी में हुआ। विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि के रूप में घनश्याम गांधी सरपंच ग्राम पंचायत खुटेरी थे। विशिष्ट अतिथि हंसराज निषाद, दशरथ साहू, रतन ध्रुव, कुंजराम यादव, पालूराम पटेल, नरेंद्र ध्रुव, भुवनेश्वर सिंहा एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की कड़ी में घनश्याम ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र के आदर्श पुरुष स्वामी विवेकानंद की जीवनी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने छोटी सी उम्र में जो काम किया वह विश्व इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। इन्होंने युवाओं के लिए दिया गया उपदेश उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए, पर जोर दिया।

जिला युवा अधिकारी अदनान पाल के निर्देशानुसार पिथौरा ब्लाक के एनवाइवी राजेश सेन एवं हुसन लाल पटेल के मार्गदर्शन और संयुक्त तत्वावधान में खेलकूद हुआ। खेलकूद कार्यक्रम में खो.खो में प्रथम स्थान गीता युवती मंडल खुटेरी एवं द्वितीय स्थान ममता युवती मंडल खुटेरी ने खिताब अपने नाम किया। सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान ममता सेन द्वितीय स्थान गीता पटेल रहे। दो सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हिरौदी ठाकुर द्वितीय स्थान बबली सेन विजेता रहे। सौ मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान रितेश ध्रुव, द्वितीय स्थान चोवाराम यादव रहे।


अन्य पोस्ट