महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 फरवरी। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम आरंगी के पास दो बाइक आपस में टकरा गईं, इसमें एक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। उस घटना में पुलिस के अनुसार ग्राम छोटे टेमरी निवासी मोहम्मद अली अपनी बाइक क्रमांक सीडी डीलक्स क्रमांक सीजी 04 एमपी 5054 से अपने दोस्त के साथ अपने ससुराल बिलाईगढ़ गया था। वहीं ग्राम सिंघनपुर निवासी चंदराम निषाद व महेन्द्र निषाद बाइक क्रमांक सीजी 06 जीडी 6898 पर बड़े पिता मंशाराम निषाद के घर ग्राम पचपेड़ी सगाई कार्यक्रम में गए थे।
वहां से दोनों वापस लौट रहे थे। दोपहर 3.30 बजे ग्राम आरंगी के पास पहुंच दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मोहम्मद अली के दाहिने हाथ, दाहिने पैर व सिर में गंभीर चोट आई। वहीं चंदराम निषाद व महेन्द्र राम निषाद को भी गंभीर चोटें आई। तीनों को डायल 112 ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने चंदराम निषाद को मृत घोषित कर दिया। जबििक महेन्द्र व मोहम्मद अली को अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पतला में प्राथमिक इलाज के बाद घायल महेन्द्र को रायपुर रेफर कर दिया गया।
एक अन्य घटना में सरायपाली मेन रोड के पास खड़ी ऑटो को कार के चालक ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो चालक अरविंद सहिस, सत्यनारायण मलिक, आशीष यादव, सुनील सोना व राहुल शेंद्र को चोट आई है। पुलिस के अनुसार सत्यनारायण मलिक शुक्रवार को विवाह स्थल से टेंट लगाकर वापस ऑटो क्रमांक सीजी 22 जी 1792 से अपने साथियों के साथ रात में वापस लौट रहा था। मेन रोड में बारात आने के कारण ऑटो को सडक़ किनारे खड़ी कर दिया था। रात आठ बजे घंटेश्वरी मंदिर की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 06 जीएस 9688 के चालक ने उसके ऑटो को टक्कर मार दिया। इससे ऑटो में सवार 5 लोगों को चोटें आई है। घायलों को इलाज के लिए सरायपाली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अन्य घटना में वार्ड क्रमांक.30 बागबाहरा रोड निवासी हरिनारायण सिंह ठाकुर 42 साल 15 फरवरी की सुबह 11 बजे बरोंडा चौक से वापस सितली नाला की ओर घर जाने के लिए मुड़ रहा था, उसी समय पीछे से बीटीआई रोड की ओर से बाइक क्रमांक सीजी 06 एम 0756 के चालक ने तेजी व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आई है।