महासमुन्द
महासमुंद, 20 फरवरी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर छत्तीसगढ़ कुनबी समाज महासंगठन द्वारा स्थानीय लोहिया चौक में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती में शामिल हुए। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने शिवाजी महाराज के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा इतिहास इस बात का गवाह है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र न दिल्ली की गद्दी के आगे झुकता था और न ही अहंकारी अंग्रेजों के आगे। शिवाजी महाराज के नाम से ही मुगलों के पसीने छूटते थे। कार्यक्रम को सभापति संदीप घोष, पार्षद राजेन्द्र चंद्राकर ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व पालिका अध्यक्ष, पार्षद तथा समाज प्रमुखों के साथ सामाजिक कलेंडर एवं शिवाजी महाराज के छायाचित्र अंकित कपड़े से बना बैग का विमोचन किया।
इस अवसर पर उमेश गोतमारे, जितेन्द्र देशमुख, प्रदीप चौधरी, सुवीर चौधरी, चंद्रभान आगाशे, उदित आगाशे, लिगेंद्र आगाशे, प्रथम आगाशे, शिवा आगाशे, विपुल पाटिल, शर्मिला ठाकरे, उमा चौधरी, प्रमिला आगाशे आदि उपस्थित थे।