महासमुन्द

मेला-मड़ई से गांव में आपसी एकता व भाईचारे का भाव उत्पन्न होता है-निखिलकांत
19-Feb-2022 3:40 PM
मेला-मड़ई से गांव में आपसी एकता व भाईचारे का भाव उत्पन्न होता है-निखिलकांत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 फरवरी ।
ग्राम बम्हनी में माघ पूर्णिमा के अवसर पर मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम जय मौलीमाता लोककला मंच की प्रस्तुति हुई।
कार्यक्रम में पार्षद निखिलकांत साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंच पर मुख्य अतिथि श्री साहू का युवाओं व ग्रामीणों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने भगवान बम्हनेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना कर किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पार्षद निखिलकांत साहू ने कहा कि मेला मड़ई व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गांव में आपसी एकता व भाईचारे का भाव उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति सम्पूर्ण भारत में अपना बहुत ही खास महत्व रखती है। इनमें मेला मढ़ई, पांरपरिक पर्व शामिल है।

मड़ई मेला किसी एक ग्राम विशेष ही नहीं पूरे क्षेत्र में खुशहाली लाता है। मड़ई मेला आपसी भाईचारा और सद्भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर शाहबाज राजवानी, फलेंद्र निषाद पंच, पूर्व सरपंच गणेश ध्रुव, मोहन महतो, मासूम पांडेय, रतन पाल, मिथलेश साहू सहित ग्रामीण जय बम्हनेश्वरनाथ युवा संगठन के सदस्य व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट