महासमुन्द
महासमुंद, 19 फरवरी । नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने शहर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वित्तीय वर्ष 2021.22 समाप्ति की ओर है। ऐसे में नगर पालिका परिषद के चालू एवं बकाया सभी कर टैक्स का समय पर भुगतान करें और अतिरिक्त अधिभार से बचें। उन्होंने कहा कि टैक्स का भुगतान समय पर नहीं किया जाता है तो नगर पालिका द्वारा दिए जा रहे सुविधाओं पर रोक भी लगाया जा सकता है।
नगर पालिका सीमा अंतर्गत आने वाले समस्त नागरिकों से नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने अपील करते हुए कहा कि संपत्तिकर, समेकित कर, जलकर, बाजार साइड किराया सहित अन्य टैक्स का भुगतान समय रहते नगर पालिका में करें और अतिरिक्त अधिभार से बचें। टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है। श्री चंद्राकर ने कहा शहर भर को दी जाने वाली सुविधाओं पर होने वाले व्यय आपके द्वारा दिया गया टैक्स की राशि से किया जाता है।
उन्होंने कहा बार बार सूचना एवं मुनादी के बावजूद निर्धारित समय पर टैक्स का भुगतान नही किया जाता है तो नगर पालिका परिषद द्वारा उपलब्ध सुविधाओं को रोका जा सकता है। इन सभी असुविधा से बचें और टैक्स भुगतान कर रसीद प्राप्त करें।