महासमुन्द

सिरपुर मेले में युवतियों को मिला खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका
18-Feb-2022 6:45 PM
सिरपुर मेले में युवतियों को मिला खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 18 फरवरी। सिरपुर में आयोजित दो दिवसीय माघी पूर्णिमा मेला महोत्सव में युवतियों के लिए विविध खेलों का आयोजन किया गया। इन खेल प्रतियोगिताओं में युवतियों ने न केवल हिस्सा लिया बल्कि पूरे दमखम के साथ जीत के लिए जी-जान लगाया। यह आयोजन कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर के निर्देश पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा आयोजित किया गया था।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा महिलाओं को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 16 फरवरी को सिरपुर महोत्सव में जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 इस प्रतियोगिता में कबड्डीए बॉलीबॉलए रस्साकसी खेल में विकासखण्डों के महिला टीम शामिल हुई। आयोजन में महासमुन्द जिले के सभी विकासखण्ड के विजेता खिलाड़ी सम्मिलित हुए। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में महासमुन्द विजेता एवं बागबाहरा उपविजेता रही। रस्साकसी में पिथौरा विजेता एवं सरायपाली उपविजेता रहीए वॉलीबाल प्रतियोगिता में सरायपाली विजेता एवं पिथौरा उपविजेता रही।


अन्य पोस्ट