महासमुन्द

गोपालपुर के युवाओं ने ली एनएसयूआई की सदस्यता
17-Feb-2022 3:16 PM
गोपालपुर के युवाओं ने ली एनएसयूआई की सदस्यता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 फरवरी ।
ग्राम गोपालपुर के युवाओं ने शासन की जनकल्याणकारी नीतियों व क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर एनएसयूआई की सदस्यता ली। कल बुधवार को एनएसयूआई के कार्यकारी जिलाध्यक्ष व्यंकटेश चंद्राकर, रेखराज पटेल व देवेंद्र चंद्राकर ने ग्राम गोपालपुर में राजीव युवा मितान क्लब के गठन के सिलसिले में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने इस योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

बाद इसके कांग्रेस सरकार की नीतियों व महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर अनेक युवाओं ने एनएसयूआई की सदस्यता ली। जिसमें लक्की सेन, गौतम साहू, लीलाधर, डोमन निषाद, डायमंड निषाद, तारेंद्र निषाद, योगेंद्र निषाद, भेखलाल निषाद, इंद्रकुमार निषाद, योगेश यादव, गजेंद्र निषाद, ललित निषाद व सूरज निषाद शामिल हैं।


अन्य पोस्ट