महासमुन्द

अजा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान
15-Feb-2022 3:22 PM
अजा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 15 फरवरी।
प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा छग के निर्देशन में 13 एवं 14 फरवरी को सरायपाली विधानसभा अंतर्गत अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा पूर्व विधायक रामलाल चौहान के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई का कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर  पुष्पलता चौहान जिला महामंत्री महिला मोर्चा, प्रमोद कुमार सागर मंडल अध्यक्ष अजा मोर्चा सरायपाली, बिरतिया चौहान मंडल अध्यक्ष केदुवां, कमल कलेत मंडल अध्यक्ष बलौदा, राम सिंह नेगी मंडल अध्यक्ष भंवरपुर, रवि चौहान कोषाध्यक्ष जिला अजा मोर्चा, सुरेश नाग जिला कार्यकारिणी सदस्य, नकुल चौहान महामंत्री सरायपाली, सुखदेव प्रसाद चौहान, मोहन चौहान, घनश्याम चौहान, मोहन कुलदीप, घासीराम चौहान, श्यामसुंदर चौहान व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट