महासमुन्द

गढफ़ुलझर में शबद कीर्तन 20 को
15-Feb-2022 2:55 PM
गढफ़ुलझर में शबद कीर्तन 20 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 15 फरवरी
। जिले के प्रसिद्ध नानक सागर में गुरुद्वारा निर्माण हेतु अरदास के बाद अब पूर्णिमा के अवसर पर शबद कीर्तन का आयोजन प्रारम्भ किया जा रहा है। आगामी 20 फरवरी रविवार को गुरुद्वारा निर्माण स्थल पर  कीर्तन दरबार होगा।
श्री नानक सागर निर्माण समिति के मीडिया प्रभारी मनजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि नानकसागर सागर तीर्थ स्थल गढफ़ुलझर में आगामी 20 फरवरी के कीर्तन दरबार का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने एवं निर्माण स्थल पर ले-आउट के अनुसार नींव खोदने का कार्य आरंभ किया जा चुका है।

पहला कीर्तन दरबार श्री गुरुनानक देव जी के नाम की जमीन पर ही आयोजित है। अब प्रत्येक माह की पूर्णिमा में कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 11 से एक बजे तक रागी जत्थे द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा, उपरांत गुरु का लंगर अटूट बरतेगा। कार्यक्रम में स्थानीय एवं दूर-दूर से सिख संगत के आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।


अन्य पोस्ट