महासमुन्द

जनसंपर्क आशीर्वाद यात्रा
15-Feb-2022 2:51 PM
जनसंपर्क आशीर्वाद यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 फरवरी।
पार्षद निखिलकांत साहू के जनसंपर्क आशीर्वाद यात्रा का अचानकपुर, बंदोरा, रायमुड़ा, झाकरमुड़ा, रूमेकेल, सिंघनगढ़, रातयुम, पतेरापाली, अमोरा, कछारडीह, उल्बा में जोरदार स्वागत हुआ। यात्रा कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गांवों की मितानिन, कोटवार तथा कोरोना काल के दौरान उत्कृष्ट कार्यों पर ग्रामीणों का सम्मान कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। पदयात्रा के दौरान पार्षद निखिलकांत के साथ  रूपसिंग साहू, हिमांशु पटेल, महेंद्र दीवान, प्रमोद दीवान, जितेंद्र साहू, पवन यादव, विजय पटेल, माखन निर्मलकर, दिलीप दीवान,अरुण ध्रुव, धरम सिन्हा, गुलशन साहू, चैनलाल साहू, पीताम्बर साहू, थान सिंह ठाकुर, संतोष सिन्हा, संतोष यादव, शिव साहू, मेंडी साहू, सिपेश मिश्रा, पप्पू कन्नोजे आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट