महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 फरवरी । जिले की सरायपाली पुलिस ने वार्ड क्रमांक 7 ताजनगर झिलमिला निवासी मोहसीन खान (28) को चोरी की बाइक के साथ रविवार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 6 चोरी की बाइक जब्त की गई है। आरोपी आसपास के क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। सरायपाली पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी बाइक चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है। सरायपाली टीआई ने बताया कि 13 फरवरी को भंवरपुर निवासी लक्ष्मण मिानिकपुरी 27 साल ने बाइक चोरी की सूचना दी। पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। इसी बीच एक व्यक्ति ग्राम बैतारी की तरफ मोटर साइकिल को पैदल ढुलाते हुए मिला।
युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर अन्य 5 बाइक भी जब्त की गई। आरोपी से चोरी की कुल 6 बाइक जब्त की गई है।