महासमुन्द

लकड़ी तस्करी में फरार, गाडिय़ों की व्यवस्था करने ओडिशा से सरायपाली आया, बंदी
14-Feb-2022 3:43 PM
लकड़ी तस्करी में फरार, गाडिय़ों की व्यवस्था करने ओडिशा से सरायपाली आया, बंदी

दो ट्रकों में 1 करोड़ 5 लाख की इमारती खैर लकड़ी बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 फरवरी ।
खैर प्रजाति के लकड़ी तस्करी के मामले में फरार चल रहे ओडिशा के रहने वाले मुख्य आरोपी को साइबर सेल व सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि फरार आरोपी सरायपाली क्षेत्र में जिस वाहनों से तस्करी करता था, उसे ओडिशा ले जाने के लिए सरायपाली आया था। इसी दौरान टीम ने उसे घेराबंदी कर झिलमिला चौक के पास पकड़ा। आरोपी के पास से दो वाहन भी जब्त किया गया है। मालूम हो कि खैर प्रजाति की लकड़ी तस्करी के मामले में पांच अन्य आरोपी को टीम ने पहले ही जेल भेज दिया था।

सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि संयुक्त टीम ने 22 दिसंबर को दो ट्रक आरजे 11 जीबी 8698 व आरजे 11 जीबी 5063 में 421 क्विंटल इमारती खैर लकड़ी कीमत 1 करोड़ 5 लाख 25 हजार रुपए को जब्त किया था। इस दौरान सरायपाली निवासी अविनाश चावला उर्फ सन्नी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी अविनाश चावला ने अपने आपराधिक कृत्य में बरगढ़ निवासी संजय छापडिय़ा की भी संलिप्तता बताई थी। इस आधार पर आरोपी संजय छाबडिय़ा की पता तलाशी लगातार की जा रही थी। वह पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था।

टीम लगातार उस पर नजर बनाए हुए थी। कल रविवार को सूचना मिली कि संजय छाबडिय़ा सरायपाली आया है। सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर झिलमिला चौक में मुख्य आरोपी संजय छाबडय़िा को पकड़ा। पूछताछ में मास्टर माइंड संजय छाबडिय़ा ने अविनाश चावला निवासी सरायपाली के साथ मिलकर अवैध खैर लकड़ी का कारोबार करना स्वीकार किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि सरायपाली में तस्करी में इस्तेमाल होने वाली गाडिय़ों को बरगढ़ ले जाने की व्यवस्था करने आया था।

टीम ने आरोपी के बताने पर टाटा 709 क्रमांक सीजी 07 सीए 5796 व महिंद्रा पिकअप क्रमांक सीजी 12 एस 2577 को जब्त किया है। साथ ही आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुुिलस के मुताबिक उक्त आरोपी पूर्व में भी रायपुर में लकडिय़ों की तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है। इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत, उप निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी, आरक्षक अनिल मांझी, युगल पटेल, योगेंद्र दुबे, महिला आरक्षक सौदामिनी बगरती शामिल थे।


अन्य पोस्ट