महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 फरवरी। भाजपा शहर मंडल बागबाहरा द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक में स्थित प्रतिमा परिसर की साफ. सफाई कर उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात क्षेत्र के फाच्र्यून नेत्रहीन विद्यालय में उपाध्याय की स्मृति में बच्चों में फ ल वितरित किया गया। मंडल मीडिया प्रभारी तुलसी यादव ने कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी साझा करते बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा नरेश चंद्राकर ने इस अवसर पर उपस्थित जनों व बच्चों का पं.दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से परिचय कराया। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वर्तमान में जो योजनाएं समाज के अंतिम से अंतिम वर्ग व व्यक्ति के लिए चलाई जा रही हैं उसका श्रेय पं.दीनदयाल उपाध्याय को ही जाता है।
बागबाहरा शहर मण्डल के उक्त कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, अल्का चन्द्राकर, मण्डल अध्यक्ष प्रेम रूपेश साहू, महामंत्री पूनम चंद्राकर, हरमीत बग्गा व सत्यनारायण सत्तू ताण्डी,जला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा संजय मालवे, जिला कोषाध्यक्ष किसानमोर्चा रमेश पटेल, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला प्रभारी भिलाई, हेमंत तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजयुमो जसराज बाला चंद्राकर, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आबिद खान सन्नाी भाई, जिला कोषाध्यक्ष भाजयुमो नरेंदर बग्गा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नारायण ताण्डी, महिला मोर्चा अध्यक्ष डिंपल डॉली ध्रुव, भाजयुमो उपाध्यक्ष गौरव साहू, पार्षद मोगेश चंद्राकर पिन्टू,जयकिशन देवांगन, गंगाराम साहू व भाजपाजन उपस्थित रहे।