महासमुन्द

घोंच में बनेगा विद्युत सब स्टेशन, दर्जनभर गांव होंगे लाभान्वित
12-Feb-2022 4:29 PM
घोंच में बनेगा विद्युत सब स्टेशन, दर्जनभर गांव होंगे लाभान्वित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 12 फरवरी । 
ग्राम घोंच में 33/11 केवी 8 किलोमीटर विद्युतीकरण के लिए दो करोड़ से अधिक की राशि की विद्युत विभाग द्वारा स्वीकृति मिली है।

ज्ञात हो कि पिथौरा विकासखण्ड के घोंच घोघरा गोंड़पाली सहित क्षेत्रवासियों द्वारा विद्युत व्यस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विगत कई वर्षों से मांग की जा रही थी और ग्रामीणों की यह मूलभूत सुविधा की मांग खल्लारी विधायक संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के संज्ञान में आई तब बिजली की समस्या को गंभीरता से लेते हुए और समस्या के समाधान के लिए शीघ्रता पूर्वक बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करा कर क्षेत्र के लिए विद्युत सबस्टेशन की जरूरत बताई। जिस पर विभाग ने क्षेत्र का  निरीक्षण कर ग्राम घोंच में 33/11केवी  अनुमानित लागत 23700000 की स्वीकृति पास की है।

ग्राम घोंच में विद्युत सबस्टेशन बनने से क्षेत्र के विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ होगा। ग्राम घोंच में विद्युत सब स्टेशन बनने से लाभान्वित होने वाले ग्राम घोंच, हनुमानडीह, दादरगांव, बगार पाली, गोंडपाली, लामीडीह, बेलर सरकतोरा, दुर्गपाली, ठाकुरदिया सहित कई ग्राम लाभान्वित होंगे।

संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के प्रायास से ग्राम घोंच में विद्युत सबस्टेशन बनने से क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है एंव ग्रामीणजनों ने संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव का आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट