महासमुन्द

केवी की तीन छात्राएं इंस्पायर अवॉर्ड से सम्मानित
12-Feb-2022 4:02 PM
केवी की तीन छात्राएं इंस्पायर अवॉर्ड से सम्मानित

महासमुंद, 12 फरवरी । भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा कक्षा छठवीं से दसवीं में पढऩे वाले बच्चों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने के लिए इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना शुरू की गई है। इसमें केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के तीन छात्रों का चयन हुआ है। सत्र 2020-21 में आठवीं की छात्रा दीक्षा सिन्हा के प्रोजेक्ट सिंक कॉम्बो टॉयलेट का चयन हुआ है।

सत्र 2021-22 में कक्षा नौवीं की छात्रा समृद्धि बंसोड़ के प्रोजेक्ट ष्एस्केलेटर इन रेलवे फॉर लगेज और मेघा साहू के प्रोजेक्ट ट्रेन डोर एज रैंप का चयन राज्य स्तर पर हुआ। इन सभी बच्चों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा प्रमाणपत्र व 10 हजार रुपए का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।
 


अन्य पोस्ट