महासमुन्द

जिपं सभापति खैरझिटी हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे, सुविधाओं का लिया जायजा
12-Feb-2022 3:07 PM
  जिपं सभापति खैरझिटी हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे, सुविधाओं का लिया जायजा

महासमुंद, 12 फरवरी। आगामी मार्च में 10 वीं तथा 12 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा की तिथि घोषित हो गई है। बच्चे जहां पढ़ाई कर रहे हैं उस स्कूल को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में बिठाना है। इस के लिए स्कूलों की दशा का निरीक्षण करने शुक्रवार को जिला पंचायत सभापति अमर अरुण चंद्राकर ग्राम खैरझिटी हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे।
अमर अरुण चंद्राकर ने बताया कि महासमुंद ब्लाक में चार हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए अतिरिक्त भवन की स्वीकृति दो वर्ष पूर्व शासन द्वारा की गई है।

इसमें से एक खैरझिटी स्कूल भी शामिल हैं। बीच में कोरोना के चलते छह माह काम बंद रहा, जो अब तक अधूरा ही पड़ा है। ऐसी स्थिति में यहां विद्यार्थी भवन के अभाव में कोविड प्रोटोकाल के तहत आफ  लाइन परीक्षा नहीं दिला पाएंगे। उन्होंने हाईस्कूल के अतिरिक्त भवनों को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग शासन से की है। खैरझिटी में ग्राम कुकराडीह व तेंदुवाही के बच्चे भी पडऩे आते हैं। यहां इस बार 10 वीं12 वीं के सौ सौ विद्यार्थियों को आफलाइन परीक्षा देना है। अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। कोरोना नियमों का पालन करते हुए परीक्षा संचालित किया जाना है। इसी तरह स्कूल में बच्चों के पानी, पंखा व अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को परीक्षा संचालित होने से पूर्व ही निर्माण कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया तथा जिला शिक्षा अधिकारी से भी अतिरिक्त भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखने चर्चा की।
 


अन्य पोस्ट