महासमुन्द

अपहृत किशोर 2 साल बाद महाराष्ट्र से मिला
12-Feb-2022 3:04 PM
अपहृत किशोर 2 साल बाद महाराष्ट्र से मिला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 12 फरवरी ।
समीप की बया पुलिस चौकी के तहत कोसमसरा के 2 वर्षों से अपहृत किशोर को बया पुलिस ने महाराष्ट्र से ढूंढ निकाला।
बया पुलिस चौकी प्रभारी धनेश तांडेकर ने बताया कि प्रार्थी कृष्णा सिंह दीवान कोसमसरा ने 7 फरवरी 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका नाती (16 वर्ष) को अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार भाटापारा दीपक झा द्वारा जिले में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पितांबर पटेल के सतत मॉनिटरिंग में उप पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार के द्वारा चौकी बया में टीम गठित कर पुणे महाराष्ट्र भेजा गया। जिसमें बया पुलिस ने जिला जालना महाराष्ट्र से किशोर को बरामद कर गुरुवार 10 फरवरी को चौकी बया लेकर आए।  किशोर को पूरी कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक धनेश टांडेकर प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा आरक्षक भूपेंद्र गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
 


अन्य पोस्ट