महासमुन्द
खैरा उपसरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
11-Feb-2022 2:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 11 फरवरी । महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत खैरा के सरपंच और पंचों ने अनुभाग के एसडीएम भागवत जायसवाल को कई मुद्दों पर उपसरपंच को घेरते हुये पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव आवेदन दिया था। इसी तारतम्य में एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार महासमुंद सूरज बंछोर को पीठासीन अधिकारी बनाते हुये अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसी माह की 22 तारीख को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे