महासमुन्द
बावनकेरा उर्स पाक 21-22 को
11-Feb-2022 2:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 11 फरवरी। प्रसिद्घ हजरत जाकीर शाह कादरी बावनकेरा का 64वां उर्स पाक कोविड गाइड लाईन का पालन करते हुये 21 एवं 22 फरवरी को मनाया जायेगा। मुस्लिम जमात एवं उर्स कमेटी की ओर से मो.रहीम खान एवं गुलजार खान ने बताया कि गत दो वर्षों से कोविड गाइड लाईन का पालन करते हुये उर्स पाक मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी लोगों से अपील है कि महामारी को ध्यान में रखते हुये उर्स पाक में शिरकत करें एवं कोविड गाइड लाईन का पालन करें।
उर्स आयोजन हेतु मुस्लिम जमात, उर्स कमेटी, ग्राम पंचायत बावनकेरा ने सारी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी है। मेला स्थल की साफ सफाई, दुकान आबंटन, आवास इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है।
मुख्य समारोह एवं चादरपोशी का कार्यक्रम 22 फरवरी को होगा। उक्त जानकारी मोहम्मद सलीम अशरफी एवं स्थानीय निवासी टेकराम सेन ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे