महासमुन्द

हायर सेकेंडरी स्कूल भोरिंग में सीसीटीवी चोरी पर कार्रवाई नहीं
10-Feb-2022 8:35 PM
   हायर सेकेंडरी स्कूल भोरिंग में सीसीटीवी  चोरी पर कार्रवाई नहीं

महासमुंद, 10 फरवरी। तुमगांव थाना अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल भोरिंग में सीसीटीवी चोरी का मामला प्रकाश में आया है। प्राचार्य ने आवेदन देकर एफआइआर दर्ज करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया है कि 26 जनवरी को सीसीटीवी चोरी की गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त किया गया। थाना में 27 जनवरी को सूचना दी गई, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद 29 जनवरी को फिर से एक कैमरा तोडक़र स्कूल की छत पर फेंका गया।

आठ फरवरी को फिर एक सीसी कैमरा, एक लाइट चोरी की गई। प्राचार्य ने बताया कि असामाजिक तत्वों का जमावड़ा यहां लगता है। कैमरे में कुछ फोटो भी हैं जो कैमरे से छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं। प्राचार्य ने मामले में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर संज्ञान में लेने का आग्रह तुमगांव पुलिस से की है।


अन्य पोस्ट