महासमुन्द

दीक्षा समारोह के लिए निकली भव्य शोभा यात्रा
10-Feb-2022 2:05 PM
दीक्षा समारोह के लिए निकली भव्य शोभा यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 फरवरी।
जैन श्री संघ महासमुंद के दीक्षा समारोह में कल आयोजित विशाल शोभा यात्रा का स्वागत स्थानीय बरोण्डा चौक में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। मोतियों की माला से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शोभा यात्रा का स्वागत करपते हुए दीक्षार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस दौरान पार्षद देवीचंद राठी, सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, पार्षद मीना वर्मा, मुन्ना देवार, जिला महामंत्री भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा उत्तरा प्रहरे, महेश चौहान, सांसद प्रतिनिधि सिता टोण्डेकर, जितेन्द्र साहू, जगन्नाथ छुरा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपी कन्नौजे, भरत खत्री, विपिन शर्मा, भरत साहू, अमित कुमार सहित अन्य पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट