महासमुन्द

ससुरालियों पर मामला दर्ज
09-Feb-2022 6:54 PM
ससुरालियों पर मामला दर्ज

महासमुंद, 9 फरवरी। दहेज प्रताडऩा से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर की है। मर्ग जांच में इसका खुलासा हुआ है।

जांच के बाद पुलिस ने मृतका के पति, ससुर, देवर, सास के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। बीते 1 अक्टूबर 2021 को मृतका ग्राम बेलसोंडा निवासी पुष्पा देवांगन पति शुभम देवांगन ने अपने ही घर में लगे सिलिंग फैन में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में जांच की गई।


अन्य पोस्ट