महासमुन्द

स्कूल जाने के लिए घर से निकला, नहीं लौटा
09-Feb-2022 6:30 PM
स्कूल जाने के लिए घर से निकला, नहीं लौटा

महासमुंद, 9 फरवरी। महासमुंद कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बकमा में रहने वाला नाबालिग बच्चा स्कूल जाने के लिए घर से निकला लेकिन वापस घर नहीं लोटा है। परिजनों ने बच्चे के अपहरण की आशंका व्यक्त की गई है। ग्राम बकमा निवासी सनकादीत ध्रुव  8 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका भतीजा केवल राम ध्रुव पिता सरोज ध्रुव 17 साल स्कूल जाने के लिए 26 जनवरी की सुबह 7 बजे निकला था और अब तक वापस नहीं लौटा है। 


अन्य पोस्ट