महासमुन्द

यूरिया की जमाखोरी और ओवर रेट पर बिक्री की मंशा रखने वाले हतोत्साहित-अग्नि
09-Feb-2022 3:14 PM
यूरिया की जमाखोरी और ओवर रेट पर बिक्री की मंशा रखने वाले हतोत्साहित-अग्नि

कहा-प्रशासन की कार्रवाई से मुनाफाखोरों को झटका लगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 फरवरी ।
छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर के स्टेंड और प्रशासन के एक्शन से जिले में खाद की जमाखोरी, कालाबाजारी और ओवर रेट में बिक्री की मंशा रखने वाले हतोत्साहित हुए हैं। किसानों को सोसायटियों व निजी संस्थानों से भी 265 रुपए की निर्धारित दर से यूरिया खाद मिल रही है। रबी फसल के लिए इस वक्त यूरिया की डिमांड है। ऐन जरूरत के समय यूरिया की किल्लत के नाम पर किसानों को लूटने यानी तिगुनी.चौगुनी रेट पर बेचने की शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर ने न केवल यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता के लिए उच्च स्तर पर गंभीर प्रयास किए बल्कि जिले के जिम्मेदार अफसरों को खाद की जमाखोरी, कालाबाजारी और ओवर रेट पर बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मालूम हो कि श्री चंद्राकर ने दिशा.निर्देश व संबल पाकर प्रशासनिक टीम द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। इस बीच जिले में 2 हजार टन यूरिया की रेक आने से खाद की कमी नहीं रह गई है। सोसायटियों और निजी संस्थानों में भी यूरिया उपलब्ध है और 265 रुपए के निर्धारित दाम पर ही किसानों को प्रदाय किया जा रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर खड़े होकर किसानों को निर्धारित दर पर खाद वितरण करा रहे हैं। निजी संस्थानों में भी जहां कहीं भी खाद पहुंची हैए भंडारण किया गया है। लेकिन मुनाफा कमाने की नीयत से बेचा नहीं जा रहा है। ऐसे मामलों की सूचना अब किसान स्वयं ही देने लगे हैं। ऐसी सूचनाओं पर कृषि विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच रहे हैं और दुकान, गोदाम खुलवाकर किसानों को निर्धारित दर पर यूरिया दिला रहे हैं।

जिला पंचायत कृषि विभाग के सभापति अमर अरुण चंद्राकर भी कृषि अधिकारियों को बुलाकर अपनी मौजूदगी में झलप, तुमगांव, बिरकोनी में निजी संस्थानों से निर्धारित दर पर यूरिया वितरण करा चुके हैं।


अन्य पोस्ट