महासमुन्द

कलेक्टर 7 को करेंगे रोको अउ टोको अभियान का शुभारंभ
06-Feb-2022 5:44 PM
कलेक्टर 7 को करेंगे रोको अउ टोको अभियान का शुभारंभ

महासमुंद, 6 फरवरी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम, नियंत्रण बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सोमवार 7 फरवरी को कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर रोको अउ टोको अभियान का कलेक्टोरेट परिसर से शुभारंभ करेंगे। अभियान का शुभारंभ दोपहर 2 बजे होगा। पहले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस आलोक वालेंटियर की बैठक लेंगे और रोको टोको का टी-शर्ट का वितरण करेंगे।

जिला प्रशासन के सहयोग से वी द पीपल के स्वयं सेवकों के माध्यम से रोको अउटोको महाअभियान शुरू होगा। रोको अउ टोको टीम के द्वारा लगातार जिले के विभिन्न चौक चौराहों, सब्जी मंडी एवं विभिन्न भीड़ वाले जगहों में जाकर लोगों को कोरोना नियमों के पालन हेतु जागरुक किया जाएगा। इस अभियान में शामिल सभी स्वयं सेवी बच्चों को रोको.टोको अभियान हेतु एवं लगातार इस अभियान को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित कर उत्साहवर्धन भी किया जाएगा।


अन्य पोस्ट