महासमुन्द
हीरो मोटर साईकिल की माइलेज जांच
05-Feb-2022 5:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 5 फरवरी। हीरो मोटोकॉर्प के अधिकृत सर्विस सेंटर हर्ष ऑटो नगरी के तत्वावधान में राजेश तलवार पेट्रोल पंप में 3 फरवरी को दो मोटर साईकिल हीरो एचएफ डीलक्स गाड़ी व एक सुपर स्प्लेंडर गाड़ी में माइलेज टेस्ट किया गया।
एचएफ डीलक्स गाडिय़ों का माइलेज क्रमश: 106 किलोमीटर व 101 किलोमीटर तथा सुपर स्प्लेंडर का माइलेज 93 किलोमीटर प्रति लीटर प्राप्त हुआ।
उक्त गाडिय़ों के ओनर योगेश साहू नगरी व प्यारेलाल डमकाडीही तथा सुपर स्प्लेंडर के ओनर योगीराज सोन फरसिंया निवासी उपस्थित थे।
उक्त माइलेज जांच पर संस्था के संचालक मोहन नाहटा, पत्रकार किशन मगेंद्र, विक्की खनूजा, राजशेखर नायर, कुलदीप साहू के समक्ष सम्पन्न हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


