महासमुन्द

महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
05-Feb-2022 5:02 PM
महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

महासमुंद, 5 फरवरी । कल 4 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद एक व्यक्ति को बिना नंबर वाली बैगनी कलर की स्कूटी पेप में10 लीटर महुआ शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया गया है। वह शराब लेकर सागरपाली से केंदुढार की ओर आ रहा था।
ग्राम केंदुढार मोड़ के पास पहुंचा तो पुलिस की घेराबंदी थी। पुलिस ने स्कूटी पेप को पकड़ा और शराब के साथ गुलाब दास मानिकपुरी उम्र 45 साल साकिन नूनपानी थाना सरायपाली को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। वाहन में एक जारकिन था जिसमें 5- 5 लीटर महुआ शराब जुमला 10 लीटर शराब कीमत 2000 रुपए, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बिना नंबर स्कूटी पेप पुरानी इस्तेमाली कीमती 30 हजार को बरामद किया गया है।


अन्य पोस्ट